गाज़ियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अवैध कॉलोनियों को लेकर डीएम को लिखा पत्र, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग
लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।विधायक ने पत्र में मांग की है कि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए नगरपालिका, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, ब्लॉक प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई जाए और कार्रवाई की जाए।