गाज़ियाबाद: जिले के पुलिस कमिश्नर और डीएम ने कावड़ रूट व गंग नहर का लिया जायजा
11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। दिल्ली और हरिद्वार के बीच यूपी के 3 जिलों में सबसे अधिक आवागमन रहता है इनमें मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद शामिल हैं। जहां हाईवे भी बंद करना पड़ता है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़, एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी, डीएम दीपक मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।