गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर क्षेत्र में दो दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित चौपला मंदिर इलाके में दो दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग ने तुरंत 3 गाड़ियां मौके पर भेजीं। दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु कर दिया। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही।