#बालाघाट में ‘माई भारत’ अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
युवाओं ने समझी खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माई भारत’ (MY Bharat) पोर्टल के अंतर्गत बालाघाट जिले में 5 दिवसीय पायलट अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Program-ELP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), रबी विपणन वर्ष की तैयारियों तथा खाद्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मैदानी स्तर पर शासकीय कार्यप्रणाली समझाने के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसमें गोंगलाई वेयरहाउस, खुर्सोड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS Shop) तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, खुर्साड़ी का दौरा शामिल रहा। इस दौरान युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, भंडारण व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी एवं प्रतिभागियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी गतिविधियों का समयबद्ध संचालन किया गया। अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन, प्रबंधन एवं क्रियान्वयन में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से श्री सुनील किरार (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), श्री पहल सिंह वलाड़ी (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) तथा श्री उत्सव वर्मा (AG-3) ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने और युवाओं का मार्गदर्शन करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जी.एस. धुर्वे ने तीनों प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
#CMMadhyaPradesh #foodsuppliesmp #JansamparkMP
8 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026