#बालाघाट
एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
शासकीय शंकर साव पटेल कला, वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय वारासिवनी, जिला बालाघाट में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. रक्षा निकोसे के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा पराते के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा तथा आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से कोलकाता में आयोजित मुख्य समारोह का प्रसारण देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सभी प्रतिभागियों ने सुना। इसके पश्चात श्री प्रकाश कठाने के सहयोग से उपस्थित महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को विभिन्न योगाभ्यास एवं प्राणायाम गतिविधियां कराई गईं। इनमें भ्रामरी, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति जैसी महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रक्षा निकोसे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा पराते ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को योग अपनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में श्रीमती सरिता नागवंशी, श्रीमती टीना बिसेन, श्री डी.एल. एड़े, श्री राजेश तुमरामे, श्री संतोष त्रिवेदी, श्री महेन्द्र कुमार डोंगरे, श्री संतोष गोखले, श्रीमती रश्मिबाला पारधी, श्रीमती चिन्तामणी अवरिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #Ayush_MP #YogaForHealthyAgeing
#IDY2026 #jail_department #JansamparkMP
13 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026