बगहा: सांसद सुनील कुमार ने बगहा में सांसद निधि से निर्मित विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
बगहा में सांसद सुनील कुमार ने आज सांसद निधि से निर्मित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण किया। चंडी स्थान मंदिर परिसर में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत चबूतरा, हाई मास्ट लाइट व सोलर लैम्प पोल आदि का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।