बगहा लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य कर्मी भी सड़कों पर निकले हैं और हाथों में तख्तीयां और बैनर पोस्टर लेकर चिकित्सक व ANM और GNM लोगों को जागरूक कर रहे हैं।दरअसल पश्चिम चम्पारण ज़िला प्रशासन के आदेश पर इन दिनों मतदाता जागरूकता अभियान तेज़ कर दिया गया है ।