बगहा: बगहा में एक महिला ट्रेन से गिरकर हुई जख्मी अस्पताल में कराया गया भर्ती
बगहा के खरपोखरा स्टेशन पर एक महिला ट्रेन से गिर गई। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यात्रियों की मदद से महिला को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। महिला बुरी तरह से जख्मी है ऐसे में महिला ने अपना नाम नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन से उतरने के क्रम में गिर गई। वहीं महिला के पास से कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ हैं ।