बगहा: मंगलपुर अवसानी हॉल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक की हुई मौत
मंगलपुर अवसानी हाल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से गोरखपुर इलाज कराने जा रहा था। मृत युवक की पहचान चनपटिया के पोखरिया राय गांव निवासी मो रईश के रूप में की गई है। लौकरिया पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया हैं । और आगे की कार्यवाई में जुटी हुई हैं।