बगहा: वाल्मीकि नगर में सांसद सुनील कुमार ने नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण
वाल्मीकि नगर में सांसद सुनील कुमार ने नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि जो लोग भी नीतीश कुमार की आलोचना करते हैं, उन्हें 25 एकड़ में बने इस परिसर का अवलोकन करना चाहिए। दरअसल, 6 मार्च को पटना से सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया था।