बगहा: बगहा के VTR में बाघों और अन्य जंगली जीवों के लिए सोलर सिस्टम के माध्यम से की जा रही पानी की व्यवस्था
VTR में बाघों और अन्य जंगली जीवों के लिए सोलर सिस्टम से पानी की व्यवस्था की जा रही है। इस सिस्टम से वन्य जीवों को पानी की समस्या से निजात मिलेगा। गर्मी के दिनों में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के कई जल स्रोत सूख जाते । इसके बाद जंगली जानवरों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। हालांकि वन विभाग टेंपररी और परमानेंट वाटर हॉल का निर्माण गर्मी के दिनों में कराता था।