🚨 कौशांबी: पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने, कुल्हाड़ी से हमले और महिला से अश्लील हरकत का आरोप!
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के अमीरसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
एक पक्ष के श्री गणेश पुत्र सुधाकर पांडेय ने गोकर्ण पांडेय, उनकी पत्नी और भाई पर गाली-गलौज, मारपीट और कुल्हाड़ी लेकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के गोकर्ण पांडेय ने श्री गणेश समेत अन्य लोगों पर उनकी पत्नी के साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सराय अकिल थाना प्रभारी प्रदीप सिंह के मुताबिक, दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
अब पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई।
📢 खबर पर अपनी राय कमेंट में जरूर दें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#KaushambiNews #SaraiAkil #Amirsa #KaushambiPolice #CrimeNews UPNews BreakingNews