कुर्था: कुर्था में दीपावली पर्व पर पूजा पंडालों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
Kurtha, Arwal | Nov 8, 2026 कुर्था मे दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लक्ष्मी पूजा पंडालों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।