बांसगांव: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पटना तिराहे के पास साइकिल सवार युवक की हुई मौत
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना तिराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नौवरार देवारा निवासी बालकेश (28) की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भाई विजय प्रताप यादव ने बताया कि बालकेश दोहरीघाट की तरफ से साइकिल से आ रहे थे।