बांसगांव: गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में अनियंत्रित मुर्गा लदी पिकप ऑटो , बाइक को ठोकर मारते हुए पलटी, एक हुआ घायल
गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में शनिवार को दो बजे बड़हलगंज की तरफ से आ रही मुर्गा लदी पिकप अनियंत्रित होकर फोरलेन पर खड़ी ऑटो, ठेला, बाइक को ठोकर मारते हुए पलट गई। जिसमें रौशन पुत्र संतलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मजूरी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई।