मुजफ्फरपुर में CRPF बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम, उमड़ी भारी भीड़
मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में आज 14 अगस्त 2026 को CRPF बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन CRPF के उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम में मेयर निर्मला साहू, प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया, सहायक कमांडेंट विकास कुमार सिंह, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक लोकेश पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उप निरीक्षक बैंड अंजन मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। CRPF बैंड की शानदार प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में अपार उत्साह देखने को मिला।
#TirhutNews #Muzaffarpur #CRPF #CRPFBand #LangatSinghCollege #MuzaffarpurNews #BiharNews #IndependenceDay
Bihar, India | Aug 14, 2026