काको: पहलबिघा से हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, टिकुलिया से कुर्की वारंटी भी धराया
Kako, Jehanabad | Sep 29, 2026 काको थाना कांड संख्या-446/25 में हत्या के प्रयास के मामले के प्राथमिकी अभियुक्त 28 वर्षीय नीरज कुमार पिता लालबाबू यादव, निवासी पहलविगहा, थाना काको, जिला जहानाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने कुर्की वारंटी 27 वर्षीय गुड्डु यादव पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी टिकूलिया पर, थाना काको, जिला जहानाबाद को भी गिरफ्तार किया है।