धौलपुर: एससी कोर्ट में पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा ने किया सरेंडर
धौलपुर जिले के बाड़ी से पूर्व विधायक और भाजपा नेता गिर्राज सिंह मलिंगा ने बुधवार को एससी एसटी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने मलिंगा को 2 नवंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। एईएएन-जेईएन मारपीट मामले में 8 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक को 14 दिन में सरेंडर करने के आदेश दिए थे।