धौलपुर: सुल्तानपुरा गांव में लग्न टीका कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
कंचनपुर थाना इलाके के गांव में लग्न टीका समारोह के दौरान फायरिंग में युवक की गोली लगने का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का कंधे में गोली लगी है। युवक जालंधर से गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।