धौलपुर: गत 1 महीने में चार ईनामी बदमाशों सहित 312 लोगों को किया गया गिरफ्तार
धौलपुर पुलिस ने पिछले एक महीने में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसपी सुमित मेहरड़ा के नेतृत्व में गत एक महीने में 25 हजार रुपए के 2 इनामी चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल 312 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही अवैध खनन, शराब और हथियारों को लेकर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई हैं।