धौलपुर: महिलाओं ने जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर को कार्यालय में दिया ज्ञापन
पचगांव के फतेहपुर मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार को जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को ज्ञापन दिया है। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि इलाके में गंदे पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। पुरानी नालियां छोटी और खराब हालत में हैं, जिसके कारण गंदा पानी मोहल्ले में ही जमा हो रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ गई है।