शाहबाद: कस्बाथाना में पागल स्वान के काटने से एक छोटा बच्चा घायल, केलबाडा अस्पताल में इलाज जारी
Shahbad, Baran | Jan 15, 2025 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना में शाम 5 बजे एक पागल स्वान ने एक छोटे बच्चे को काट लिया। मौके पर परिजनों की सूझबूझ से बच्चे को पागल स्वान से छुड़वाया। जानकारी के अनुसार पंछी उम्र 7 वर्ष घर के बाहर खेल रहा था। ऐसे में एक पागल स्वान आया और बच्चे पर हमला कर दिया। घायल बच्चे को परिजन केलबाडा अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया है।