शाहबाद: गदरेटा में विवेकानन्द जयंती मनाई गई, विद्यालय को व्याख्याता ने दान किए ₹1 लाख, हर साल गरीब बच्चों के लिए करेंगे दान
Shahbad, Baran | Jan 12, 2025 जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गदरेटा में कार्यरत व्याख्याता बृजमोहन गोस्वामी ने अनाथ,गरीब पितृहीन, शहीद की सन्तान को शिक्षा एवं स्टेशनरी सामग्री उन बच्चों की फीस भरने में अपने वेतन का दस प्रतिशत हिस्सा लगभग एक लाख रुपए सालाना दान करेंगे। शिक्षक गोस्वामी पूर्व में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भूमिका निभा चुके हैं।