शाहबाद: कस्बा थाना में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से पक्षी की हुई मौत, कस्बे में खुलेआम हो रही बिक्री
Shahbad, Baran | Jan 13, 2025 कस्बे में एक कबूतर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा से लिपटकर कबूतर की मौत हो गई। जिले में आए दिन चायनीज मंझे की चपेट में आने से हादसे हो रहे है, लेकिन उसके बावजूद चायनीज मंझे की बिक्री पर रोक नहीं लगाई जा रही है। प्रतिबंधित चायजीन मांझा कस्बे में खुलेआम बेचा जा रहा हैं। जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली है।