शाहबाद: मुंडियर टोल प्लाजा पर मवेशी से टकराई कार, मवेशी की मौके पर हुई मौत
Shahbad, Baran | Jan 14, 2025 शाहबाद तहसील के मुंडियर टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में एक मवेशी की मौत हो गई साथ ही कार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। जानकारी अनुसार ब्लैक स्कार्पियो कार कोटा से आ रही थी और झाँसी तरफ जा रही थी। कार तेज रफ़्तार में थी। अचानक कार के सामने मवेशी आ गया। मवेशी की मौके पर कार की टक्कर से मौत हो गई।