शाहबाद: समरानिया में घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी, थाने में मामला दर्ज कराया गया
Shahbad, Baran | Jan 13, 2025 सोमवार शाम 6 बजे जानकारी मिली कि शाहबाद तहसील के समरानिया कस्बे में एक ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। जिस पर पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। समरानिया निवासी सागर मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। उसके घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी हो गया है। ट्रैक्टर मालिक रामस्वरूप ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दी।