उमा मिस्त्री की तलैया के पास विद्युत डीपी में लगी आग, मचा हड़कंप; वीडियो आया सामने
दमोह। शहर के उमा मिस्त्री की तलैया के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक विद्युत डीपी में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण डीपी से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद व्यापारियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि लगातार बारिश और विद्युत लाइन पर बढ़े लोड के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Damoh, Damoh | Sep 12, 2026