स्वच्छ और हरित शिवहर की दिशा में बड़ा कदम! 🌿
जिला पदाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में आज पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जिले को हरा-भरा बनाने के लिए विभिन्न समितियों (जिला पर्यावरण, गंगा, सिंगल यूज प्लास्टिक और आर्द्रभूमि संरक्षण) की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश: 👇
🔹 वायु गुणवत्ता: जिले में प्रदूषण की निगरानी के लिए जल्द स्थापित होगा वायु प्रदूषण मापक यंत्र।
🔹 इको-टूरिज्म: जैव विविधता को सुरक्षित रखते हुए 'हाथीसर तालाब' को आकर्षक इको-टूरिज्म स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित।
🔹 नदी एवं जल संरक्षण: गंगा की सहायक बागमती नदी को प्रदूषण मुक्त रखने और आर्द्रभूमियों (Wetlands) के नियमित संरक्षण पर विशेष फोकस।
🔹 सख्त कार्रवाई: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर रोक के लिए चलेगा नियमित छापेमारी अभियान।
🔹 हरित आवरण: जिले में 'नगर वन' का निर्माण, कृषि वानिकी को बढ़ावा और विकास कार्यों (पथ/बांध निर्माण) में काटे गए पेड़ों के एवज में होगा अनिवार्य वन सृजन।
🔹 अपशिष्ट प्रबंधन: तरल अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए FSTP की स्थापना की प्रक्रिया में लाई जाएगी तेजी।
🔹 वन्यजीव: घोड़परास एवं जंगली सूअर से जुड़ी शिकायतों का होगा त्वरित और नियमानुसार निस्तारण।
जिला प्रशासन शिवहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर हम सब इस हरित अभियान का हिस्सा बनें! 🌍💧
#Sheohar #EnvironmentProtection #EcoTourism #GreenSheohar #SayNoToPlastic #BagmatiRiver #WetlandConservation #DistrictAdministrationSheohar #Bihar #CleanBihar #GreenBihar #SaveNature
Sheohar, Bihar | Sep 24, 2026