जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
आज दिनांक 22.09.2026 को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) द्वारा शिवहर जिला स्थित EVM-VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा EVM-VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को EVM-VVPAT वेयरहाउस की नियमित एवं ससमय साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। #SamratChoudhary
1 views | Sheohar, Bihar | Sep 22, 2026