
माँ के नाम एक पौधा’ अभियान को मिला जनसमर्थन, ग्राम पंचायत फुंजा के शाह क्षेत्र में हरियाली का संकल्प" #MaaKeNaamEkPaudha #PlantationDrive #EnvironmentProtection #GoGreen #GramPanchayatPhunja #RampurBushahr #Shimla #HimachalPradesh #GreenHimachal #SaveNature #HaritHimachal #TreePlantation #CleanAndGreen #VillageDevelopment #NewsUpdate #HimachalKiAwaaz
Rampur, Shimla | Jul 28, 2026

दावत-ए-इस्लामी इंडिया का हरित अभियान | रामनगर पुलिस स्टेशन और स्कूलों में हुआ पौधारोपण #DawatEIslamiIndia #GNRF #PlantationDrive #SaveNature #GoGreen #TreePlantation #Environment #GreenIndia #Ramnagar #Uttarakhand #PoliceStation #SchoolPlantation #PlantATree #NatureConservation #HaritAbhiyan #CourageReports #PaudhaLaganaHai #DarakhtBananaHai #EcoFriendly #GreenMission
Ramnagar, Nainital | Jul 16, 2026

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान बना जनआंदोलन, धमनगांव में 15 हजार पौधों से हरियाली की नई शुरुआत 30 हेक्टेयर में फलदार और औषधीय पौधों का वृहद रोपण, कलेक्टर बोलीं—पौधा लगाएं ही नहीं, उसका संरक्षण भी करें डिंडौरी HALCHAL24NEWS पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सोमवार को डिंडौरी विकासखंड के धमनगांव (जोगीटिकरिया) में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत 30 हेक्टेयर क्षेत्र में 15 हजार फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डिंडौरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, वनमण्डलाधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया और आमजन से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-संतुलित भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की। #HALCHAL24NEWS #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #GreenDindori #Environment #SaveNature #HaritMadhyaPradesh #Dindori #MadhyaPradesh #ClimateAction #GoGreen #PlantATree #HindiNews #BreakingNews #EnvironmentalAwareness
Dindori, Dindori | Jul 14, 2026
