चित्तौड़गढ़: पुरोहितों का सांवता के पास बबूल और नीम की गीली लकड़ी से भरा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा, चालक व एक अन्य गिरफ्तार
DST ने चंदेरिया पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में 20 टन 30 किलो गीली लकड़ी के साथ कंटेनर जप्त किया। मामले में चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह लकड़ी बबुल और नीम की निकली। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डीएसटी ने गुप्त सूचना पर चंदेरिया पुलिस को अवगत कराया। सहायक पुलिस उप निरीक्षक श्यामलाल ने टीम के साथ नाकाबंदी की और कंटेनर को रोका।