बक्सर: एसपी ने बक्सर के साइबर थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 18, 2025 एसपी शुभम आर्य ने साइबर थाना का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी बक्सर पुलिस ने दोपहर लगभग 1 बजे दिया। इस दौरान एसपी शुभम आर्य ने साईबर थाना के कार्यो की समीक्षा की। सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुए नियमानुसार अभिलेखों के संधारण,लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने को लेकर निर्देश दिए।