बक्सर: बक्सर में सोन कैनाल पर बनेगा विश्वामित्र पार्क, गायत्री मंत्र के थीम पर होगा निर्माण: बिहार के जलवायु पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार
Buxar, Buxar | Apr 17, 2025 इको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बक्सर में मृत सोन नहर की जमीन गायत्री मंत्र थीम पर आधारित विश्वामित्र पार्क एवं रिवर फ्रंट बनाया जायेगा. इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता और आर्द्रभूमियों के संरक्षण तथा आम जनता के लिए इको-पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.