बक्सर: विशेष भूमि सर्वेक्षण का प्रपत्र 2 जमा करने की समय सीमा 15 दिन, अभी तक 60 प्रतिशत ही जमा हुआ
Buxar, Buxar | Apr 17, 2025 जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में प्रगति लाने के लिए निदेशालय भू अभिलेख एवं परिमाप आदेश के आलोक में नोडल पदाधिकारी पल्लवी के द्वारा जिले में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण गुरुवार को अपराह्न 3:30 बजे किया गया. यह निरीक्षण जिले के चार शिविर कार्यालय चक्की, डुमरांव, सिमरी समेत बक्सर का किया गया. निरीक्षण करने के बाद जिला बंदोबस्त कार्यालय में समीक्षा की.