निम्बाहेड़ा: बड़ौली घाटा में किसानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 500 बीघा फसल जलने से बची
निंबाहेड़ा उपखंड के बडोली घाटा क्षेत्र में खेत में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें तेज़ी से फैलीं, लेकिन ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से उसे काबू में कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने भी आग पर काबू पाया। आग पर समय रहते नियंत्रण पाने से लगभग 500 बीघा गेहूं और 50 बीघा अफीम की फसल जलने से बच गई। किसानों की मुस्तैदी से बड़ा नुकसान बचा।