मोहनिया पुलिस ने एक घंटे में चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
मोहनिया पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से बाइक चोरी की घटना का महज एक घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के कुलहड़िया और जगरिया के बीच नवनिर्मित एक्सप्रेसवे के पास से चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक (BR-45-N-2047) बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगरिया गांव निवासी सौरभ कुमार उर्फ टाइगर और प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ के खिलाफ चोरी और मद्य निषेध से जुड़े पहले से करीब चार मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।