कैमूर में शराब लूट, पुलिस के सामने ग्रामीणों ने लूटी शराब
वीडियो हुआ वायरल
कैमूर में शराब लूट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पानी से गाड़ी को बाहर निकालते ही उसमें से शराब की बोतलें गिरने लगीं।
शराब गिरते ही मौके पर मौजूद ग्रामीण पुलिस के सामने ही शराब लूटने लगे। देखते ही देखते लोगों में शराब लूटने की होड़ लग गई।
इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और ग्रामीण शराब की बोतलें लेकर भागते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।