जुआ रेड के दौरान पुलिस टीम पर हमला,हिरासत से तीन आरोपियों को छुड़ाया; पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 19 गिरफ्तार
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों और असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को भी हमलावरों ने छुड़ा लिया।
घटना 2 नवंबर की देर रात की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर क्यूआरटी और आसपास के थानों की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।
कैमूर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अजय कुमार सिंह, संवाददाता News 24 कैमूर