डीएम ने अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का किया निरीक्षण
भभुआ, कैमूर जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने नुआंव प्रखंड के अकोल्ही पंचायत सरकार भवन में लगे सहयोग शिविर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में आरटीपीएस काउंटर, पंचायत भवन की व्यवस्था और कायाकल्प कार्यों की समीक्षा की। पास के 5 एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार के लिए लघु सिंचाई विभाग को निर्देश दिया।
WPU निर्माण में लापरवाही पर प्रखंड समन्वयक का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। आयुष्मान आरोग्य केंद्र और पीएचसी नुआंव में स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और तीन एंबुलेंस क्रियाशील मिलीं।
डीएम ने अस्पताल की सड़क मरम्मत के लिए RWD मोहनियां को निर्देश दिया और सभी आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया।