आबू रोड: आबूरोड के देलदर टूंका स्कूल में भामाशाहों ने बांटी शिक्षण सामग्री, थाली और गिलास, विद्यार्थियों के चेहरे खिले
आबूरोड के देलदर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टूंका में भामाशाहों की ओर से छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। भामाशाह महेन्द्रजी मरडीया, ओमप्रकाशजी वैष्णव एवं किशोरसिंहजी देवड़ा, आबूरोड के सहयोग से विद्यार्थियों को 3-3 कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबड़, शॉपनर, स्केल, बिस्किट एवं टॉफियां वितरित की गईं।