करछना: मड़वा ग्राम सभा में बिना पौधारोपण के सूख गए पौधे, जिम्मेदार बेखबर
विकासखंड करछना क्षेत्र के मड़वा ग्राम सभा में शासन द्वारा जुलाई माह में पौधारोपण के लिए पौधे भेजे गए थे। संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते हरे-भरे पौधे को लगाने की बजाय ग्राम प्रधान के घर के सामने लावारिस में छोड़ दिया गया। जो अब सुख गई है, वही संबंधित अधिकारी सूखे पौधे को सरकार की निगाह में हरा भरा दिखाकर रिपोर्ट भेज दिए हैं।