सतबरवा: सतबरवा थाना पुलिस ने जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत तीन उग्रवादियों के घर नोटिस चिपकाए
सतबरवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को लातेहार जिले में लंबे समय से फरार चल रहे उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत तीन उग्रवादियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। घर के अलावा सार्वजनिक जगह पर इश्तेहार लगाकर सभी को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। उपस्थित नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।