आलासन सरपंच चुनाव में एक वोट से हार-जीत, रिकाउंटिंग के बाद बदला परिणाम; प्रकाश कुँवर ने उठाए सवाल : जालोर। आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर काफी घमासान देखने को मिला। शुरुआती मतगणना में प्रकाश कुँवर को 1290 और रुकमा देवी को 1288 वोट मिले थे। इसके बाद रुकमा देवी की ओर से रिकाउंटिंग की अपील की गई। दोबारा मतगणना में दोनों प्रत्याशियों के वोट बढ़े। रुकमा देवी को 1294 और प्रकाश कुँवर को 1293 वोट मिले। इस तरह रिकाउंटिंग में रुकमा देवी के 6 और प्रकाश कुँवर के 3 वोट बढ़े तथा परिणाम एक वोट के अंतर से बदल गया। अब प्रकाश कुँवर पक्ष की ओर से मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है।
Jalor, Jalor | Nov 1, 2026