आलासन सरपंच चुनाव विवाद; एक वोट से हारीं प्रकाश कुँवर, पति कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे : जालोर। आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक वोट से पराजित प्रकाश कुँवर के पति करण सिंह जैतावत ने न्याय की मांग को लेकर जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मतगणना में अनियमितताओं के आरोपों के बाद अब मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन के अगले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Jalor, Jalor | Nov 1, 2026