वोट बचाओ, देश बचाओ रैली के लिए जालोर से कांग्रेसजन बसों से दिल्ली रवाना : जालोर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में भाग लेने के लिए शनिवार को जालोर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन बस से रवाना हुए। जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने दोपहर 2 बजे राजीव गांधी भवन से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत ने बताया कि रैली में कांग्रेसजन लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लेंगे। इस दौरान सभापति बंशीलाल माली, पूर्व पार्षद लक्ष्मण साखला, पार्षद सुरेश मेघवाल, मंगलाराम माली, जोगाराम सरगरा, पुखराज माली, भरत मेघवाल, मदन सिंह बालावत, शकूर भाई लोहार, इरफान खान, अचलाराम मेघवाल, मोहम्मद तौफीक सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Oct 31, 2026