पीजोपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच चम्पा देवी मीणा ने जताया आभार, विकास को बताया प्राथमिकता : जालोर। उम्मेदाबाद पंचायत समिति की पीजोपुरा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच चम्पा देवी मीणा ने जीत के बाद ग्रामवासियों, मतदाताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आपसी भाईचारा बनाए रखने को प्राथमिकता बताया। साथ ही चुनाव में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Jalor, Jalor | Nov 1, 2026