कोतवाली जालौन पुलिस टीम द्वारा चोरी करते हुये 02 अभियुक्तगण को एलुमिनियम तार, एक अदद अवैध असलहा मय कारतूस व चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में दिनांक 18/19.07.2026 की रात्रि को कोतवाली जालौन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान उरगाव रोड गुढा वाली पुलिया के पास चोरी कर रहे अभियुक्तगण 1. भानू प्रताप पुत्र देवीशरण राठौर निवासी नया पटेल नगर थाना कोतवाली कोंच जिला जालौन 2. दीपराज पुत्र शिवशंकर निवासी जुगराजपुरा थाना रेढर जिला जालौन को चोरी के एलुमिनियम तार, एक अदद तमन्चा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी करने के उपकरण (तार कटर, प्लास इत्यादि) के साथ गिरफ्तार किया गया व रात्रि का फायदा उठाते हुये 03 अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये।
अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली जालौन पर मु0अ0सं0 151/2026 धारा 317 (2) बीएनएस व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 व 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली जालौन जिला जालौन पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
1.45.300 किलोग्राम बिजली का तार (एल्मुनियम)
2. एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. एक अदद विधुत तार कटर व एक अदद प्लास
4. दो अदद एन्ड्राइड फोन
5. ओमनी कार रजि०न० UP 93 AU 3339 (धारा 207 एमवी एक्ट में सीज)
Orai, Jalaun | Jul 19, 2026