Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image
image

नगर पालिका की जांच या 'कारगिल ऑपरेशन'? एक जांच के लिए इतना तामझाम आखिर क्यों? इस लेटर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस... अंकुर श्रीवास्तव ✍️ नगर पालिका की एक प्रशासनिक जांच को लेकर जो तैयारियां सामने आई हैं, उन्होंने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही द्वारा पीएसी की तैनाती, अतिरिक्त पुलिस बल की मांग, जांच का लाइव टेलीकास्ट, सोशल मीडिया कवरेज और करीब 40 कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था की मांग की गई है... यह सब देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर यहां जांच होनी है या कोई बड़ा अभियान चलाया जाना है? क्या नगर पालिका कार्यालय को युद्ध का मैदान मान लिया गया है? क्या फाइलों की जांच के लिए भी इतनी असाधारण सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जरूरत पड़ती है? या फिर यह पूरी कवायद केवल शक्ति प्रदर्शन का संदेश देने के लिए है? प्रशासनिक जांच का उद्देश्य पारदर्शिता और निष्पक्षता होना चाहिए, लेकिन जब जांच से पहले ही माहौल इतना असामान्य बना दिया जाए, तो स्वाभाविक रूप से कई सवाल खड़े होते हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि जांच में सच सामने आएगा या फिर तामझाम ही सबसे बड़ी खबर बनकर रह जाएगा। #orai #jalaunnews #iasrinkusinghrahi #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

MORE NEWS

गांधी चबूतरा पर सोनम वांगचुक के समर्थन में विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण धरना
क्रासर-- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
#जालौन #शिक्षामंत्रीस्तीफादो #highlights 
उरई (जालौन)। सोमवार को विद्यार्थियों ने गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई।
विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और कहा कि युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।कंचन सिंह,सौम्या सेनी,अनुष्का,यासमीन,निशा,अनुपम कुमार
नवदीप नगाइच,अक्षास यादव,अनुभव बुधौलिया,रवि लोनी,कपिल सोयब,समीर, सुशील गौतम,जितेन्द्र, रोहित, हरियोम ललोनिया

गांधी चबूतरा पर सोनम वांगचुक के समर्थन में विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण धरना क्रासर-- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग #जालौन #शिक्षामंत्रीस्तीफादो #highlights उरई (जालौन)। सोमवार को विद्यार्थियों ने गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और कहा कि युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।कंचन सिंह,सौम्या सेनी,अनुष्का,यासमीन,निशा,अनुपम कुमार नवदीप नगाइच,अक्षास यादव,अनुभव बुधौलिया,रवि लोनी,कपिल सोयब,समीर, सुशील गौतम,जितेन्द्र, रोहित, हरियोम ललोनिया

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

जंतर मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च में देश भर से शामिल छात्रों की भीड़

पेपर लीक के विरोध में उमड़ी भीड़, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत

नई दिल्ली। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आयोजित विरोध मार्च में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर काफी संख्या में छात्र जुटे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

#cjp #cockroach #JantarMantar #जंतरमंतर
#newdelhi #students #studentlife #delhi

जंतर मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च में देश भर से शामिल छात्रों की भीड़ पेपर लीक के विरोध में उमड़ी भीड़, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत नई दिल्ली। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आयोजित विरोध मार्च में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर काफी संख्या में छात्र जुटे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। #cjp #cockroach #JantarMantar #जंतरमंतर #newdelhi #students #studentlife #delhi

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।

152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।

और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। 

यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।

#RahulGandhi #DelhiPolice #CJPProtest #JantarMantar #sonamwangchuk

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को। और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है। #RahulGandhi #DelhiPolice #CJPProtest #JantarMantar #sonamwangchuk

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में और पेपर लीक मुद्दे पर जालौन के छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल

उरई के गांधी चबूतरा पर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति एकजुटता जताते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त की।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

धरने के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। उनका मानना था कि हजारों युवा भी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं और सरकार को युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से अपनी मांगों को रखा और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

सोनम वांगचुक के समर्थन में और पेपर लीक मुद्दे पर जालौन के छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल उरई के गांधी चबूतरा पर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति एकजुटता जताते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। धरने के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। उनका मानना था कि हजारों युवा भी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं और सरकार को युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से अपनी मांगों को रखा और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

लक्ष्य यदि सर्वोपरि है तो फिर षड्यंत्र आलोचना और धोखे मायने नहीं रखते....❤️

Comment your opinion !!

#JantarMantar #delhi #cjpprotest #cockroachjanataparty #JantarMantar

लक्ष्य यदि सर्वोपरि है तो फिर षड्यंत्र आलोचना और धोखे मायने नहीं रखते....❤️ Comment your opinion !! #JantarMantar #delhi #cjpprotest #cockroachjanataparty #JantarMantar

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026