छपरा: छपरा में भास्कर महोत्सव–2026 का जोरदार आगाज, लोक कला की बहार
Chapra, Saran | Nov 13, 2026 राजेंद्र सरोवर, छपरा में भास्कर महोत्सव–2026 का शुभारंभ उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में सूर्य वंदना, छठ लोकगीत, शहनाई वादन और कथक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन का मकसद लोक संस्कृति का संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन देना है।