प्रतापगढ़: देवकली तिराहे से मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा के लिए भाजपा नेता ने रवाना की निःशुल्क बस
प्रतापगढ़ के देवकाली तिराहे स्थित जनसंपर्क कार्यालय से भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी (पूर्व प्रत्याशी, 248-सदर) ने मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा हेतु निःशुल्क बस को मंगलवार सुबह 10 बजे माता की ध्वजा दिखाकर किया। भक्तजन बसों से जयकारे लगाते हुए विंध्याचल धाम के लिए रवाना हुए। डॉ. त्रिपाठी ने सबकी सुख-समृद्धि की कामना की।